मधु गोयल
काठगोदाम हल्द्वानी के बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक है। पहाड़ियों से घिरा और हिमालय के नज़ारे से भरपूर, काठगोदाम की प्राकृतिक सुंदरता से आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।
काठगोदाम
गौला बांध गौला नदी के पास बना है। जहां पहाड़ाें की खूबसूरती और बांध किनारे बने पार्क आपका मन मोह लेंगे। नेचर के बीच वक्त गुजारना चाहते हैं तो गौला बांध चले जाएं।
गौला बांध
शीतला देवी मंदिर हल्द्वानी के पास लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यह मंदिर एक छोटी पहाड़ी पर स्थित है। यहां शाम को आप सूर्यास्त के अद्भुत नज़ारों का आनंद ले सकते हैं।
शीतला देवी मंदिर
जंगल के बीचों-बीच मां काली का प्राचीन मंदिर हल्द्वानी के गौलापार में स्थित है। कालीचौड़ मंदिर ऋषि मुनियों की तपोस्थली रहा है। यहां देश-विदेश से भी लोग दर्शन के लिए आते हैं।
कालीचौड़ मंदिर
हल्द्वानी में रामपुर रोड पर स्थित वन अनुसंधान केन्द्र ने विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों को संरक्षित कर रखा है। यहां पर डायनासोर युग की भी वनस्पतियां मिल जाएंगी।
वन अनुसंधान
अगर आप खरीदारी करना चाहते हैं तो वॉकवे मॉल उत्तराखंड के हल्द्वानी में घूमने के लिए आदर्श स्थानों में से एक है। यह हल्द्वानी का सबसे बड़ा मॉल है।
वॉकवे मॉल
देवभूमि एडवेंचरलैंड, हल्द्वानी की मजेदार जगहों में से एक है। यहां आप कई एडवेंचर राइड्स का मजा सकते हैं। यहां आप भारतीय और चीनी दोनों तरह के व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
देवभूमि एडवेंचरलैंड
हल्द्वानी के फतेहपुर में अंग्रेजो द्वारा बनाया गया बावन डांठ घूमने के लिए एक बेहद सुंदर टूरिस्ट स्पॉट है। इस डांठ में 52 पिलर्स हैं, इसलिए इसे बावन डांठ कहा जाता है।
बावन डांठ
मधु गोयल