मधु गोयल
दार्जिलिंग के प्रसिद्ध हिल स्टेशन में टाइगर हिल का नाम भी आता है। यह सनसाइज के लिए काफी ज्यादा मशहूर है।
टाइगर हिल
दार्जिलिंग में कई चाय के बगान हैं, जिसमें हैप्पी वैली का नाम भी शामिल है, जिसकी हरियाली आपको मंत्रमुग्ध कर सकती है।
हैप्पी वैली
दार्जिलिंग में चौरास्ता काफी ज्यादा मशहूर जगहों में से एक है। यहां की ऊंची ऊंची घाटियां लोगों को काफी ज्यादा आकर्षित करती हैं।
चौरास्ता
घूम रॉक दार्जिलिंग का सबसे आकर्षक व्यू प्वाइंट है। इस जगह से बालसान घाटी का नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है।
घूम रॉक
दार्जिलिंग के सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थलों में से एक है विक्टोरिया वॉटरफॉल। यहां चारों ओर प्रकृति के खूबसूरत नजारे नजर आएंगे।
विक्टोरिया वॉटरफॉल
रॉक गार्डन बहुत ही सुंदर जगह है। ये गार्डन पहाड़ों और चट्टानों को काटकर बनाया गया है। आप इस जगह पर घूमने जरूर जाएं।
रॉक गार्डन
बतासिया लूप नहीं घूमा तो फिर कुछ नहीं घुमा। यह एक रेलवे ट्रैक में बड़ी लूप है, जिसमें एक रनिंग टॉय ट्रेन 360 डिग्री पर घूमती है।
बतासिया लूप
तीस्ता नदी राफ्टिंग के लिए काफी ज्यादा मशहूर है। यहां पर आपको दो तरह की राफ्टिंग करने का मौका मिल सकता है।
तीस्ता नदी
मधु गोयल