श्वेता
ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल दुनिया के सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशनों में से एक है। यह अपनी मेहराबदार छत के लिए प्रसिद्ध है, जिसे शानदार चित्रों से सजाया गया है।
ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल, न्यूयॉर्क
इस रेलवे स्टेशन की सुंदरता को देखकर आप दंग रह जाएंगे। देखकर ऐसा लगेगा जैसे मानों विक्टोरियन युग के इंजनियरों के हाथों में जादू सा था।
सेंट पैनक्रास इंटरनेशनल स्टेशन, लंदन
खूबसूरती के मामले में हमारे देश का रेलवे स्टेशन भी कम नहीं। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, यह स्टेशन मुंबई में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।
छत्रपति शिवाजी स्टेशन, मुंबई
कुआलालंपुर रेलवे स्टेशन शहर की ऐतिहासिक इमारतों में से एक है, जो इतिहासकारों और पर्यटकों को इस जगह की ओर आकर्षित करती है।
कुआलालंपुर स्टेशन, कुआलालंपुर
डुनेडिन स्टेशन देश में सबसे अधिक फोटो खिंचवाने वाले आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध है। यह न्यूजीलैंड के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक रहा है।
डुनेडिन रेलवे स्टेशन, न्यूजीलैंड
काहिरा में रामसेस स्टेशन मिस्र के वास्तुशिल्प चमत्कार का एक टुकड़ा है। स्टेशन का नाम फिरौन रामसेस की मूर्ति के नाम पर रखा गया है।
रामसेस स्टेशन, काहिरा
स्टेशन के आधुनिक और वास्तुकला को देखकर आप दंग रह जाएंगे, जिसमें एक विशाल कांच का गुंबद है और आपको एक लकड़ी का गेट दिखाई देगा।
कानाज़ावा स्टेशन, इशिकावा
हेलसिंकी का यह रेलवे स्टेशन अपनी खूबसूरत वास्तुकला और दिलचस्प इतिहास के लिए जाना जाता है। स्टेशन फिनिश ग्रेनाइट से ढका हुआ है।
हेलसिंकी सेंट्रल स्टेशन, फिनलैंड
श्वेता