निक्की मिश्रा
केसर न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि यह स्किन के लिए भी फायदेमंद है।
नियमित रूप से केसर का फेसपैक चेहरे पर लगाने से पिंपल्स की परेशानी कम हो सकती है।
यह आपकी स्किन की रंगत में सुधार कर सकता है, जिससे गहराई से चमक आती है।
चेहरे से दाग-धब्बों को कम करने के लिए केसर का प्रयोग कर सकते हैं।
चेहरे से झुर्रियां और फाइन-लाइंस को कम करने के लिए भी केसर का प्रयोग कर सकते हैं।
चेहरे पर केसर लगाने के लिए 2 से 3 केसर के रेशे लें, इसमें थोड़ा दूध मिक्स करें।
चेहरे पर कैसे लगाएं केसर?
जब केसर अच्छे से मेल्ट हो जाए, तो इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
बाद में नॉर्मल पानी से चेहरे को अच्छे से साफ करें और मॉइस्चराइजर लगाएं।
इसके अलावा इस पेस्ट में शहद और हल्दी मिक्स करके भी लगाया जा सकता है।
निक्की मिश्रा