कर्नाटक के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल

Travel 

निक्की मिश्रा

मैसूर अपनी ऐतिहासिक धरोहर, महलों और दशहरा उत्सव के लिए प्रसिद्ध है। मैसूर महल, चामुंडी हिल्स और जगनमोहन पैलेस यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। य

मैसूर

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हंपी प्राचीन विजयनगर साम्राज्य का एक प्रमुख शहर था। यहां के पत्थर की विशालकाय मूर्तियां, मंदिर पर्यटकों को अचंभित कर देते हैं।

हंपी

यह स्थान कर्नाटक का 'स्कॉटलैंड' कहा जाता है। कोर्ग अपनी हरियाली, कॉफी बागानों, पहाड़ियों और सुहावने मौसम के लिए प्रसिद्ध है।

कुर्ग

कर्नाटक की राजधानी और भारत की आईटी राजधानी, बेंगलुरु आधुनिक और पारंपरिक जीवनशैली का संगम है। लाल बाग, कब्बन पार्क यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।

बेंगलुरु

ये स्थल प्राचीन चालुक्य साम्राज्य के वास्तुशिल्प का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। बदामी गुफाएं, ऐहोले के मंदिर और पट्टदकल यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं।

बदामी

 यह जैन धर्म का महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है, जहां बाहुबली की 57 फीट ऊंची मोनोलिथिक प्रतिमा स्थित है। यह प्रतिमा जैन तीर्थंकर बाहुबली के जीवन और तपस्या का प्रतीक है।

श्रवणबेलगोला

उडुपी अपने प्रसिद्ध श्रीकृष्ण मंदिर और सुंदर समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। यहां मलपे और कापू समुद्र तट, साथ ही उडुपी का स्वादिष्ट भोजन प्रमुख आकर्षण हैं।

उडुपी

गोकर्ण धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से एक प्रमुख स्थल है। यह हिंदू धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है और महाबलेश्वर मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।

गोकर्ण

चित्तदुर्ग किला एक विशाल और संरक्षित ऐतिहासिक किला है, जो अपनी रणनीतिक संरचना और पानी की टंकियों के लिए प्रसिद्ध है।

चित्तदुर्ग किला

यह कर्नाटक के सबसे प्रसिद्ध वन्यजीव अभयारण्यों में से एक है, जो समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। यहां बाघ, तेंदुआ, और अन्य वन्यजीवों को देखने का मौका मिलेगा।

कबिनी वन्यजीव अभयारण्य

मध्य प्रदेश के टॉप 7 टूरिस्ट प्लेस 

निक्की मिश्रा

Travel