केरल के 10 शानदार टूरिस्ट प्लेस

Travel 

निक्की मिश्रा

केरल का यह शानदार पर्यटन स्थल रामायणकाल की याद दिलाता है। इस पार्क में 150 फीट चौड़ी और 200 फीट लंबी स्क्लपचर है।

जटायु नेशनल पार्क

यह जगह केरल की खूबसूरती को बयां करती है। पानी का रंग सफेद शीशे की तरह चमचमाता है। इस बीच के किनारे कई तरह के रेस्टोरेंट और रोमांटिक रिसॉर्ट्स हैं।

कुमारकोम

केरल के पर्यटकों के लिए यह आकर्षण केंद्र रहा है। इस झील के चारों ओर नारियल के पेड़ और छोटे छोटे घर हैं, जो इस स्थल को ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।

वेम्बनाड झील

आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो वागामोन की सैर करना बिल्कुल भी न भूलें। इस खूबसूरत जगह का नजारा कई फिल्मों में जरूर देखा होगा।

वागामोन

अगर आपको पहाड़ों पर जाना पसंद है, तो आप बादलों को स्पर्श करते हुए मुन्नार के पहाड़ पर जरूर जाएं। 

मुन्नार

मुन्नार गए हैं, तो यहां के चाय के बगानों की खूबसूरती देखना बिल्कुल भी भूलें। पहाड़ों पर चारों ओर लहलहाती चाय की पत्तियां सुकून देती है।

चाय का बगान

केरल की खूबसूरती देखनी है, तो वायनाड जरूर जाएं। यहां चारों ओर लहलहाती फसलें और हरियाली देखने का मौका मिलेगा। धान की खेती के लिए यह जगह  प्रचलित है।

वायनाड

झरनों और मछलियों को देखने का शौक करते हैं, तो वर्कला जरूर विजिट करें। यहां पैराग्लाइडिंग का भी मजा ले सकते हैं। पर्यटकों के लिए केरल का स्वर्ग है।

वर्कला

तिरुवनंतपुरम से सिर्फ 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह द्वीप नेय्यर नदी और अरब सागर के बीच में स्थित है। यहां शांति से कुछ पल बिताने जा सकते हैं।

पूवर द्वीप

त्रिवेंद्रम में स्थित कनककुन्नू पैलेस केरल के सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां आपको उत्कृष्ट वास्तुकला देखने को मिलेगी।

कनककुन्नू महल

मध्य प्रदेश के टॉप 7 टूरिस्ट प्लेस 

निक्की मिश्रा

Travel