श्वेता
क्या आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, जो बिछिया के नए-नए डिजाइन्स की तलाश में रहती हैं, तो आज हम आपके लिए लाये हैं कुछ लेटेस्ट बिछिया डिजाइन्स।
फ्लोरल डिजाइंस वाले बिछिया महिलाओं के बीच खास पसंद की जाती हैं। इसमें आपको स्टोन से लेकर सिंपल सिल्वर तक में डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।
फ्लोरल डिजाइन बिछिया
मोती वाले डिजाइन देखने में काफी एलिगेंट लुक देते हैं। बात अगर डिजाइन की करें तो इसमें आपको मीनाकारी बेल में कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।
पर्ल डिजाइन बिछिया
क्रिसक्रॉस बिछिया देखने में एलिगेंट लगती हैं। आप डेली वियर में इसे आसानी से पहन सकती हैं। यह बिछिया ज्यादातर आउटफिट्स के साथ सूट करेंगी।
क्रिसक्रॉस बिछिया डिजाइन
फ्रंट ओपन बिछिया डिजाइन काफी पॉपुलर हो रहे हैं। देखने में इस तरह की बिछिया काफी मिनिमल और स्टाइलिश लुक देने का काम करती हैं।
फ्रंट ओपन बिछिया
नग डिजाइन बिछिया आपको ग्रीन-मैरून जैसे कई कलर्स में मिल जाएंगी। यह काफी एलिगेंट नजर आते हैं और काफी ट्रेंड में हैं।आप अपने कपड़ों के कलर के हिसाब से भी बिछिया पहन सकती हैं।
नग डिजाइन बिछिया
मेहंदी लगे पैरों में गोल्डन बिछिया डिजाइन बहुत सुंदर दिखाई देंगे। वेडिंग लुक के लिए गोल्डन बिछिया खूब पसंद किए जाते हैं। ऐसे में आप इसे चुन सकती हैं।
गोल्ड बिछिया डिजाइन
ब्राइडल लुक के हिसाब से आप इस डिजाइन को चुन सकती हैं। घुंघरू वाली पायल के साथ ये बिछिया डिजाइन काफी पसंद किया जाता है।
घुंघरू पैटर्न बिछिया
श्वेता