Kitchen Hack: फ्रीजर में बर्फ जमने पर अपनाएं आसान आलू हैक  

प्रतिमा सिंह

_____   

फ्रीजर में कई बार बर्फ के बड़े-बड़े पहाड़ बन जाते हैं, जिसे पिघलाना काफी मुश्किल भरा काम बन जाता है।

 काफी मुश्किलों के बाद भी फ्रीजर में जमा हुआ बर्फ सतह से नहीं छूटता। इसे पिघलाना हमारे बस की बात नहीं होती।

इसके लिए आसान आलू हैक काफी काम का है। इससे बर्फ तो पिघलेगा ही साथ ही फ्रीजर में कोई बर्तन भी नहीं चिपकेगा

सबसे पहले एक आलू लेकर उसके दो हिस्सों में काट लें। इसके बाद फ्रीजर में बर्फ जमा हो उससे पहले पिघलाकर साफ कर लें।   

इसके बाद कटे हुए आलू के टुकड़ों को लें और पूरे फ्रीजर में अच्छी तरीके से रगड़ें। ध्यान रहे कोई भी कोना छूटना नहीं चाहिए।

यह छोटा सा ट्रिक आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आपके फ्रीजर में बर्फ के पहाड़ बिल्कुल भी नहीं बनेंगे।

अब आप इसमें जो भी समान रखना चाहें आसानी से रख सकते हैं। इस हैक को अपनाने से ये आसानी से छूट जाएगा।

Upper Lip hair: होठों के ऊपर के बाल हटाने के लिए बेस्ट नेचुरल तरीके

प्रतिमा सिंह