श्‍वेता

छिपकली को घर से भगाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Tips To Get Rid Of Lizard

अगर आपके घर में छिपकलियां हैं और आप उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों से आप उन्हें भगा सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे-

काली मिर्च पाउडर को पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में डालें। इसे घर के कोनों, खिड़कियों, दरवाजों आदि पर छिड़कें। इससे छिपकली भाग जाती हैं।

काली मिर्च

एक स्‍प्रे बॉटल में थोड़ा सा प्‍याज का रस, पानी और कुछ बूंदें लहसुन के रस की मिला लें। अब इसे घर के हर कोने में छिड़क दें, छिपकली भाग जाएंगी।

लहसुन और प्‍याज

कॉफी और तम्‍बाकू पाउडर को मिलाकर इसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाकर वहां रख दें जहां छिपकलियां आती हैं। इन्हें खाकर छिपकलियां या तो मर जाएंगी, या भाग जाएंगी।

कॉफी पाउडर

आपको घर में जहां भी छिपकली दिखें, वहां दो फिनाइल की गोलियां रख दें। इसकी गंध से छिपकलियां आपके घर से दूर भगा जायेंगी।

फिनाइल की गोलियां

जब भी घर में आपको छिपकली नजर आए तो उस पर ठंडे बर्फ वाले पानी को स्‍प्रे से छिड़क दें। इससे उसको ठंडा लगेगी और वह भाग जाऐगी।

ठंडा पानी

माना जाता है कि मोर का पंख घर में रखने से भी छिपकली भाग जाती है। आप दीवारों पर इसे लगाकर छिपकली भगा सकते हैं।

मोरपंख

अंडों के छिलके की गंध से भी छिपकली भाग जाती हैं। ऐसे में इन छिलकों को उन जगहों पर रख दें जहां छिपकली सबसे ज्यादा दिखती हैं।

अंडे के छिलके

श्‍वेता

Puja Niyam

तुलसी विवाह की पूजन सामग्री और विधि