Renuka Goswami
आजकल किचन मसालों में बढ़ती मिलावट को लेकर हर कोई परेशान है। जिसे आप कुछ एक्सपर्ट टिप्स फॉलो कर आसानी से पहचान सकते हैं।
आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही आसान टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें फॉलो कर आप किचन में इस्तेमाल होने वाले मसालों की क्वालिटी चेक कर सकते हैं।
एक चुटकी रेड चिली पाउडर को हाथ में लेकर उसमें थोड़ा सा पानी मिला लें। और उन्हें दोनों हाथों से रगड़कर देखें अगर टेक्चर किरकिरा है, चिली पाउडर मिलावटी है।
रेड चिली पाउडर
हींग की क्वालिटी को चेक करने के लिए उसे कुछ देर के लिए आग पर रखें। अगर हींग तुरंत ब्राइट फ्लेम के साथ जल जाता है, तो आपका हींग एकदम प्योर है।
हींग
जीरे की क्वालिटी को चेक करने के लिए आपको केवल एक चम्मच जीरा अपने हाथों पर रखकर उसे मसलना है। अगर वह मसलने पर काला हो जाता है, तो जीरा मिलावटी है।
जीरा
हल्दी पाउडर की क्वालिटी को चेक करने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच हल्दी डालें। अगर वह धीरे-धीरे पानी में घुल जाती है, तो हल्दी एकदम प्योर है।
हल्दी पाउडर
काली मिर्च की क्वालिटी को पहचानने के लिए काली मिर्च के एक-दो दाने पानी में डालें। अगर वह पानी में तैर जाते हैं। तो इसका मतलब है, वह मिलावटी है।
काली मिर्च