निक्की कुमारी
lifestyle
त्योहारों के इस सीजन में घर की सफाई बहुत ही जरूरी हो जाती है। ऐसे में केवल टाइल्स को ही चमकाकर आप घर की चमक को बढ़ा सकते हैं। आइए जानें घर पर टाइल्स कैसे साफ करें?
एक छोटे कटोरे में बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को टाइल्स पर लगाएं, विशेषकर दाग वाले हिस्सों पर। इसे 10 मिनट लगाकर छोड़ दें। अब टाइल्स को स्क्रबर की मदद से रगड़ें।
बेकिंग सोडा से करें क्लीन
एक कटोरी में नींबू का रस और ईनो पाउडर को मिक्स कर लें। इसके टाइल्स पर डालकर 10 मिनट छोड़ दें। इसके बाद इसे ब्रश की मदद से रगड़कर साफ करें। अब टाइल्स को पानी की मदद से रगड़ें।
नींबू से हटाएं दाग
इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में डिटर्जेंट पाउडर, नींबू का रस, बेकिंग सोडा और पानी मिला लें। इसका एक गाढ़ा सा घोल बनाएं। इस घोल को पूरी टाइल पर फैलाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
डिटर्जेंट के घोल से सफाई
एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और गर्म पानी मिलाएं। इस घोल को टाइल्स पर अच्छी तरह से स्प्रे करें। जिद्दी दागों के लिए पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करें। अब इसे पानी की मदद से साफ कर लें।
विनेगर से क्लीन होगी टाइल
स्प्रे बोतल में हाइड्रोजन पेरोक्साइड और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं। इस घोल को टाइल्स पर स्प्रे करें। घोल को कुछ मिनटों के लिए टाइल्स पर लगा रहने दें। जिद्दी दागों के लिए पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करें।
हाइड्रोजन पेरोक्साइड
इसके लिए लिक्विड सोप को टाइल्स पर लगाकर 10 मिनट तक अच्छे से रगड़ें। इसके बाद इसे गरम पानी की मदद से रगड़कर साफ करें। इससे आपकी टाइल्स आसानी से चमक जाएगी।
लिक्विड सोप
निक्की कुमारी
चेहरे पर आएगा कसाव, रात को सोने से पहले करें ये 6 काम: Skin Tightening Remedies