स्वाति कुमारी
इन मरीजों को सोया मिल्क, टोफू जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ये थायरायड हार्मोंस बनाने वाले एंजाइम की फंक्शनिंग में गड़बड़ी कर सकता है।
सोया फूड्स
थायरायड के मरीजों को अत्यधिक कॉफी का सेवन करना नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि इनमें कैफीन अधिक होता है।
कॉफी
थायराइड के मरीजों को फास्ट फूड के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इसमें आयोडीन की मात्रा बहुत कम होती है।
न खाएं फास्ट फूड
रेड मीट में सेचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल बहुत ज्यादा होता है। इससे शरीर में जलन हो सकती है। इसलिए इसके अधिक सेवन से बचें।
रेड मीट
मूली का सेवन न करें क्योंकि इसमें मौजूद गोइट्रोजन नाम का यौगिक थायराइड ग्रंथि की खराबी की वजह बन सकता है।
मूली
पत्तागोभी और फूलगोभी में भी गोइट्रोजन काफी मात्रा में पाया जाता है, जो थायरॉइड की समस्या को बढ़ा सकता है।
गोभी
शराब हमारे शरीर के एनर्जी लेवल को प्रभावित करता है। इससे थायरायड के मरीजों को नींद ना आने की दिक्कत परेशान कर सकती है।
शराब का ना करें सेवन
ग्लूटेन मुख्य रूप से मैदा और गेहूं में पाया जाता है। इसके सेवन से थायरायड के मरीजों में डायबिटीज और बीपी का खतरा बढ़ जाता है।
ग्लूटेन वाली चीजें ना खाएं
स्वाति कुमारी