अनुराधा जैन
कॉस्मेटिक सर्जरी आजकल खूब ट्रेंड में है। बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इससे अछूती नहीं हैं। चलिए जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई लेकिन फेल हो गई।
अनुष्का शर्मा ने एक बार स्वीकार किया था कि उन्होंने टेंपरेरी लिप एन्हांसमेंट करवाया है। हालांकि वो सक्सेसफुल नहीं हुई। इस सर्जरी के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।
जाह्नवी कपूर के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने चिन, नोज, ब्रेस्ट और बट सर्जरी करवाई है। इस वजह से जाह्नवी सोशल मीडिया पर काफी समय तक चर्चा में रही थीं।
प्रियंका चोपड़ा ने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने नोज जॉब लाइनिंग सर्जरी करवाई थी जो कि सफल नहीं हुई। इस वजह से एक्ट्रेस डिप्रेशन में भी चली गई थीं।
ईशा देओल की हाल ही में पब्लिक अपीयरेंस को देखकर फैंस ने लिप जॉब सर्जरी को लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया। उनके लुक का खूब मजाक उड़ाया गया।
बिग बॉस 16 के सेट पर जब कैटरीना कैफ आईं थीं तो उनका चेहरा सूजा हुआ लग रहा है। ट्रोलर्स ने तब कहा था कैटरीना ने सर्जरी से अपना चेहरा बर्बाद कर लिया है।
कोइना मित्रा की नोज सर्जरी के बारे में सैफ अली खान ने कॉफी विद करण में बताया था कि कैसे उनकी सर्जरी पूरी तरह से फेल हो गई, जिससे कोइना को गुस्सा भी झेलना पड़ा था।