सर्दियों में खाएं ये 7 तरह के साग, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

निक्की मिश्रा

HEALTH

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां फायदेमंद हो सकती हैं। इनमें फाइबर के साथ-साथ एंटी-डायबिटीक गुण होता है, जो ब्लड शुगर लेवल घटा सकता है।

डायबिटीज मरीजों को सर्दियों में मेथी का साग खाना चाहिए। यह एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ एंटी-डायबिटीक गुणों से भरपूर होता है, जो शुगर लेवल को घटा सकता है।

मेथी का साग

पालक न सिर्फ आयरन से भरपूर होता है। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को घटा सकता है। साथ ही शरीर में मौजूद अतिरिक्त शर्करा को कम कर सकता है।

पालक का साग

शुगर मरीजों के लिए चना साग फायदेमंद हो सकता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन की अधिकता होती है, जो ब्लड शुगर घटाने में मददरगार हो सकता है।

चना साग

डायबिटीज में हाई ब्लड शुगर लेवल को घटाने के लिए बथुआ का साग खाएं। यह फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर के अतिरिक्त शुगर को कम कर सकता है।

बथुआ का साग

ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए सर्दियों में आप सरसों के साग का सेवन करें। यह स्वादिष्ट होने के साथ डायबिटीज के लक्षणों को कम कर सकता है।

सरसों का साग

इस साग में मौजूद गुण इंसुलिन सेंसेटिविटी को बढ़ाने का गुण होता है, जो नैचुरली ब्लड शुगर का अवशोषण करता है। इससे शुगर लेवल कंट्रोल होता है।

नोनी साग

इस साग में अमीनो एसिड और फाइबर होता है, जिससे शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही यह वजन भी घटाने में भी मददगार साग है।

चौलाई साग

सर्दियों में मटर खाने के फायदे

निक्की मिश्रा

Health