प्रतिमा सिंह
घर के आसपास पौधे लगाने से पहले आपका यह जानना जरूरी है कि कई ऐसे पौधे हैं, जिन्हें लगाने से सांप आकर्षित होते हैं और इन पेड़ पौधों के आसपास ही नजर आते हैं।
सांप एक जहरीला जानवर है। इससे हमारी जान को खतरा होता है इसलिए उन पौधों के बारे में अवश्य जान लें, जिनके आसपास सांप पाए जाते हैं। उन्हें घर से दूर ही रहने दें।
यह पेड़ बहुत सारे कीड़े मकोड़ों का घर होता है, सांप को आकर्षित करते हैं। इसलिए जिन पौधों के आसपास ऐसे छोटे जीव जंतु पाए जाते हैं, उन्हें खाने के लिए सांप इनके पास घूमते हैं।
नींबू का पौधा (Lemon Plant)
इसके फूलों की गंध भी बहुत तेज होती है। अनेकों जीव इससे आकर्षित होते हैं। चमेली की लताएं काफी घनी होने के कारण सांप जैसे अन्य जीव भी इसमें आसानी से छुप सकता है।
चमेली की लताएं (Jasmine Plant)
इस घास में दिन जैसी तीन पत्तियां होती हैं। यह जमीन को पूरी तरीके से ढक लेती है। सांप इसके अंदर आराम से छुप सकता है और मेंढक, चूहे जैसे जीवों का शिकार कर सकता है।
तिपतिया घास (clover plant)
साइप्रस यानी सरु एक सजावटी प्लांट है। काफी घना होने के कारण यह सांपों के छुपने के लिए उपयुक्त पौधा है। सांप इसमें आसानी से छुपकर कीड़े मकोड़ों का शिकार कर लेते हैं।
साइप्रस का पौधा (Cyprus Plant)
यह पौधा सांपों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। होस्टस के पत्ते काफी घने होते हैं इन पत्तों के नीचे सांप आसानी से छुप सकते हैं और रहने के लिए अपनी जगह चुन सकते हैं।
होस्ट प्लांट ( Host plant )
प्रतिमा सिंह