श्‍वेता

Technology

वॉट्सऐप में मेटा एआई क्या करता है, जानें

वॉट्सऐप सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म में से एक है। दुनिया भर में 2 बिलियन से अधिक यूजर्स इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।

वॉट्सऐप समय-समय पर अपने यूजर्स को सुविधायें देने के लिए अपडेट करता रहता है, जिससे यूजर्स को कुछ नया मिल सके।

हाल ही में वॉट्सऐप ने एक नया फीचर दिया है जिसका नाम है मेटा, जो एआई की तरह काम करता है। लोग इससे बहुत कुछ कर सकते हैं।

मेटा एआई एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल है जो यूजर्स को सवालों के जवाब देने और जानकारी प्रदान करने में मदद कर सकता है।

इस फीचर का इस्तेमाल टेक्स्ट जनरेशन, किसी भी टेक्स्ट को ट्रांसलेट करने, कंटेंट को समराइज करने और कस्टमाइज उत्तर देने में होता है।

इस फीचर की मदद से आप चैट या कॉन्वर्सेशन कर सकते हैं, इमेज बना सकते हैं, परिभाषाएं लिख सकते है और गेम भी खेल सकेंगे।

इसका इस्तेमाल कर आप क्रिएटिव काम कर सकते हैं। इससे रेसिपी बनाने और साथ ही कैलकुलेशन में भी मदद ले सकते हैं।

वॉट्सऐप के इस फीचर का इस्तेमाल करते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए। ध्यान रखें इनकी सभी जानकारी बिल्कुल एक्युरेट नहीं होती है।

श्‍वेता

Puja Niyam

तुलसी विवाह की पूजन सामग्री और विधि