श्वेता
वॉट्सऐप दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग ऐप है। इस ऐप पर आपको कई सारे फीचर मिलते हैं। उसमें से एक है डिलीट फॉर एवरीवन।
कई बार कुछ लोग मैसेज भेजकर डिलीट कर देते हैं। इससे रिसीवर के मन में जिज्ञासा हो जाती है कि आखिर उस मैसेज में ऐसा क्या लिखा था।
इस बात का पता आप आसानी से लगा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिसके बाद आप डिलीट मैसेज भी पढ़ सकेंगे।
इसके लिए आपको किसी थर्ड पार्टी एप की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ अपने फोन की एक सेटिंग ऑन करनी होगी और आपका काम हो जाएगा।
डिलीट हुए मैसेज को पढ़ने के लिए आपको नोटिफिकेशन हिस्ट्री को ऑन करना होगा। ये फीचर नोटिफिकेशन सेटिंग में एडवांस के ऑप्शन पर जाकर मिलेगा।
इस फीचर को ऑन करने के बाद आपके फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन की हिस्ट्री स्टोर रहेगी। आप डिलीट हुए मैसेज को भी हिस्ट्री में जाकर एक्सेस कर पाएंगे।
ध्यान रहे कि इसमें सिर्फ 24 घंटे का डेटा ही स्टोर रहता है। अगर कोई मैसेज 24 घंटे से पहले डिलीट होगा, तो आप उसे एक्सेस नहीं कर पाएंगे।
इसके अलावा आप सिर्फ टेक्स्ट मैसेज को ही पढ़ सकते हैं। किसी लिंक, वीडियो या फोटो के डिलीट होने पर आप उसे नहीं देख पाएंगे।
श्वेता