स्वाति कुमारी
रेड कलर के घेरदार अनारकली सूट को पलक सिधवानी ने जरी एंब्रॉयडरी वाले दुपट्टे के साथ स्टाइल किया है जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है।
पलक का ब्लैक फ्लोरल प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट आउटिंग के लिए परफेक्ट है। मिनिमल मेकअप और ग्लॉसी रेड लिप शेड से उन्होंने लुक निखारा है।
गोल्डन बॉर्डर वाले ग्रीन लहंगे-चोली के साथ पलक ने पेस्टल पिंक नेट दुपट्टा कैरी किया है। बन हेयर स्टाइल और पोल्की जूलरी से उन्होंने लुक एक्सेसराइज किया है।
हॉल्टर नेकलाइन वाले ग्रीन जंपसूट के साथ पलक ने बन हेयर स्टाइल बनाया है। कोहल आईज़ और कानों में ऑक्सीडाइज्ड टॉप्स इयरिंग्स प्यारे लग रहे हैं।
रेड शिमर लहंगे और मैचिंग प्लंजिंग नेक ब्लाउज़ में पलक बेहद हॉट लग रही हैं। डायमंड लेयर्ड नेकपीस और लो बन हेयर स्टाइल से उन्होंने लुक कंप्लीट किया है।
ब्लू ऑफ शोल्डर रफल डिज़ाइन ड्रेस में पलक की खूबसूरती निखर रही हैं। मैसी लो बन हेयर स्टाइल से उनका लुक ग्रेसफुल लग रहा है।
ब्लैक ऑफ शोल्डर मरमेड गाउन में पलक गॉर्जियस लग रही हैं। लो-पोनीटेल हेयर स्टाइल और चेरी लिप शेड से लुक प्यारा लग रहा है।
रॉयल ब्लू कलर के वन ऑफ शोल्डर ट्यूब ड्रेस में एक्ट्रेस हॉट लग रही हैं। उनके सैटिन आउटफिट में थाई स्लिट की डिटेलिंग है।
ब्लू प्री ड्रेप्ड साड़ी और मैचिंग वी प्लंजिंग नेक ब्लाउज़ में पलक बेहद प्यारी लग रही हैं। मिडिल पार्टिंग हेयर स्टाइल और मिनिमल मेकअप से लुक निखर रहा है।
आइवरी कलर के सीक्विन लहंगे को पलक ने मैचिंग मिरर वर्क ब्लाउज़ के साथ पहना है। कानों में झुमकी और खुले बालों से लुक कंप्लीट किया है।
स्वाति कुमारी