निक्की मिश्रा
खराब जीवनशैली और खानपान की वजह से कई लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से जूझ रहे हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा रहता है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण धमनियां ब्लॉक हो जाती हैं, जिससे हृदय में ब्लड फ्लो कम हो जाता है।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल के कई लक्षण होते हैं। ये लक्षण आपकी स्किन पर भी नजर आ सकते हैं।
बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सोरायसिस का खतरा रहता है, जिसमें खुजली और ड्राइनेस हो सकती है।
इस स्थिति में आंखों के कोने के आसपास नारंगी या पीले रंग की परत जमा होने लगती है।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति में चेहरे का रंग हल्का काला दिखने लग सकता है।
कुछ लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के कारण चेहरे पर छोटे-छोटे दाने भी निकल आते हैं।
इसकी वजह से हथेली और पैरों पर पीले रंग की मोम जैसी परत दिखने लगती है।
हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर स्किन का रंग नीला या बैंगनी जाल जैसा पैटर्न नजर आने लगता है।
निक्की मिश्रा