शरीर में बायोटिन की कमी के लक्षण

निक्की मिश्रा

Health

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स में बायोटिन यानी विटामिन बी7 शामिल है। शरीर में इसकी कमी से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

शरीर में इसकी कमी से कमजोरी हो सकती है, जिसकी वजह से हाथ-पैरों में झुनझुनी की समस्या देखी जा सकती है।

हाथ-पैरों में झुनझुनी

इसकी कमी से तंत्रिका तंत्र  से जुड़ी परेशानी हो सकती है, जिसमें भ्रम की स्थिति, याददाश्त कम होना जैसे लक्षण शामिल हैं।

तंत्रिका तंत्र

शरीर में विटामिन्स मुख्य रूप से बी कॉम्लेक्स की कमी के कारण मांसपेशियों में दर्द हो सकता है, जिसमें बायोटिन भी शामिल है।

मांसपेशियों में दर्द

अगर आपको लंबे समय तक शरीर में थकान महसूस हो रही है, तो इस स्थिति में शरीर में बायोटिन की कमी की जांच कराएं।

थकान होना

नाखून भंगूर या फिर भद्दे नजर आए, तो इस स्थिति में भी शरीर में विटामिन बी7 की कमी हो सकती है। ऐसे में तुरंत जांच कराएं।

नाखूनों का डैमेज होना

बाल झड़ना या फिर स्किन पर किसी तरह की परेशानी होना भी बायोटिन की कमी के संकेत हो सकते हैं।

बालों का झड़ना

बायोटिन की पूर्ति के लिए अपने आहार में बीन्स, फलियां, नट्स, मूंगफली जैसी चीजों को शामिल करें। यह प्रभावी हो सकते हैं।

कैसे करें पूर्ति

सर्दियों में मटर खाने के फायदे

निक्की मिश्रा

Health