श्‍वेता

सपने में माता-पिता को देखना शुभ है या अशुभ, जानें?

Swapna Shastra

स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर तरह का सपना कोई न कोई संकेत लेकर आता है। आइए जानते हैं सपने में माता-पिता को देखना क्या संकेत देता है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में माता पिता को देखना शुभ माना जाता है | इसका मतलब यह होता है कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलने वाला है।

अगर सपने में माता पिता को रोते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि वो किसी बात से दुखी हैं। इसके अलावा यह किसी बुरी घटना का भी संकेत हो सकता है।

सपने में माता पिता को हंसते हुए देखना अच्छा माना जाता है। यह जीवन में प्रगति की तरफ इशारा करता है। अगर माता पिता स्वर्गवासी हैं तो सपना सकरात्मकता लेकर आता है।

अगर सपने में माता पिता को खोजते हुए देख रहे हैं तो यह अच्छा नहीं माना जाता है। यह संकेत हो सकता है कि वह आपसे किसी बात को लेकर गुस्सा हैं।

सपने में अगर माता पिता आपसे नाराज हैं तो यह अच्छा नहीं होता है। यह आपको जिम्मेदारियां और काम को समझाने का इशारा हो सकता है।

सपने में मां का दिखाई देना सौभाग्य की निशानी मानी जाती है। इसका अर्थ होता है कि कोई शुभ समाचार जल्द ही मिलने वाला है।

यदि आप सपने में अपने पिता को गले लगाते हुए देखते हैं तो यह अच्छा संकेत होता है। यह घर में सुख-शांति लेकर आता है और साथ ही परिवार में प्रेम बढ़ता है।

श्‍वेता

 Health

सुबह खाली पेट करें जीरे के पानी का सेवन, मिलेंगे कमाल के फायदे