प्रतिमा सिंह
कई लोग सोशल मीडिया की वायरल वीडियोज को देखकर अपनी स्किन पर एक्सपेरिमेंट करने लगते हैं, जो त्वचा को फायदे की बजाय नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। कुछ घरेलू नुस्खे स्किन पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं।
कई बार आपने सुना होगा कि त्वचा की रंगत निखारने और सन टैनिंग रिमूव करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। लेकिन इसे त्वचा पर सीधे अप्लाई करना स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है।
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
स्किन पर सीधे नींबू के रस को अप्लाई से त्वचा पर फोड़े-फुंसी और रैशेज की समस्या पनपने लगती है क्योंकि नींबू में एसिड होता है और इसे स्किन पर डायरेक्ट अप्लाई करना आपके लिए भारी पड़ सकता है।
नींबू का रस
यह जितना अच्छा दातों को साफ करता है उतना ही बुरा प्रभाव आपकी त्वचा पर डाल सकता है। व्हाइटहेड्स, पिंपल्स और एक्ने को यह कम करने की बजाय बढ़ा सकता है। स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को हानि पहुंचा सकता।
टूथपेस्ट का उपयोग
विनेगर और एप्पल साइडर विनेगर को कई चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई बाप त्वचा पर इसका सीधा इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा जल सकती है और पिगमेंटेशन की समस्या भी हो सकती है।
विनेगर या एप्पल साइडर विनेगर
नमक के छोटे-छोटे कण त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इनको स्किन पर डायरेक्ट लगाने से स्किन सेंसिटिव और एक्ने की परेशानी हो सकती है और इसे चेहरे के लिए इस्तेमाल करना तो बिल्कुल भी सेफ नहीं है।
नमक का इस्तेमाल
इसे सीधे त्वचा पर अप्लाई करना नुकसानदायक हो सकता है। अपनी स्किन टाइप के बारे में जरूर जानकारी प्राप्त करें और एक्सपर्ट की सलाह के बिना कभी भी ऐसी चीजों को अपने त्वचा पर लगाने से बचना चाहिए।
आलू का रस
प्रतिमा सिंह