श्वेता
सभी चाहते हैं कि हमारी त्वचा हमेशा यंग और फ्रेश रहे मगर उम्र बढ़ने के साथ ही हमारी त्वचा पर एजिंग आने लगती है।
अगर आप अपनी त्वचा को लंबी उम्र तक यंग और ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं तो यहां बताए गये एंटी-एजिंग टिप्स को फॉलो करें।
अगर आप धूप में बाहर जा रहे हैं तो चेहरे पर एसपीएफ सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से सन डैमेज, झुर्रियां और काले धब्बे नहीं होंगे।
आप अपनी डाइट में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर फल और सब्जियां को शामिल करें। इसके अलावा, खुद को हाइड्रेट रखें।
डैमेज से बचाने के लिए माइल्ड प्रोडक्ट इस्तेमाल करें और क्लीनिंग पर विशेष ध्यान दें। अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें जिससे त्वचा रूखी और बेजान न हो।
नियमित व्यायाम करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और स्किन को ऑक्सीजन व न्यूट्रिशन बेहतर तरीके से मिल पाता है। यह त्वचा की रंगत को सुधारता है।
आप खुद को जितना अधिक तनाव से दूर रखेंगे, आपकी स्किन हेल्दी बनी रहेगी। इसलिए स्ट्रेस मैनेज करना सीखें, योग करें और एंग्जायटी के ट्रिगर से दूरी बनाएं।
सोते वक्त त्वचा नई कोशिकाएं बनाती है और पुरानी कोशिकाओं को रिपेयर करती है। इसलिए रोज कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।
श्वेता