स्वाति कुमारी
नयनतारा स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीती हैं। इसके अलावा वह प्रतिदिन फलों का जूस भी पीती हैं।
एक्ट्रेस अपनी स्किन पर हफ्ते में दो बार नारियल के तेल से मालिश करती हैं, जिससे उनकी त्वचा हेल्दी रहती हैं।
इसके अलावा वो शूटिंग से घर आने के बाद मुंह धुलना नहीं भूलती हैं, जिसकी वजह से उनके चेहरे पर पिंपल नहीं होते हैं।
अभिनेत्री चेहरे को एक्सफोलिएट करने के लिए हफ्ते में दो बार फेस शीट मास्क और फेस पैक भी लगाती हैं।
नयनतारा स्किन पर केमिकल से बने कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के बजाय आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं।
धूप से बचने के लिए नयनतारा सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती है, जो उनकी स्किन को प्रोटेक्ट करते हैं।
अभिनेत्री प्रतिदिन वर्कआउट और योगा भी करती हैं। ये ना सिर्फ बॉडी के लिए बल्कि फेशियल हेल्थ के लिए भी अच्छा है।
स्वाति कुमारी