Skin Care

श्‍वेता

ग्लोइंग स्किन के लिए इन तरीकों से करें आलू का इस्तेमाल

आलू को पीस कर इसमें एक चम्मच दही और एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद पानी से धो लें।यह दाग-धब्बों को कम करता है।

दही और आलू

चावल को पीस कर इसमें कद्दूकस किए हुए आलू को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर  लगायें और 10 मिनट बाद पानी से धो लें। यह डेड स्किन को हटाने में मदद करता है।

चावल और आलू

1चम्मच एलोवेरा जेल में कद्दूकस किए आलू को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। यह चेहरे की नमी बनाए रखने में मदद करता है।

एलोवेरा और आलू

1चम्मच मुल्तानी मिट्टी में आलू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर पानी से धो लें। यह स्किन की गंदगी को साफ करता है।

मुल्तानी मिट्टी और आलू

2 चम्मच आलू और नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगायें और 15 मिनट बाद पानी से धो लें। यह स्‍किन को टोन करने में मदद करता है।

आलू और नींबू

3 चम्मच आलू के रस में 2 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगायें और 10 मिनट बाद पानी से धो लें। ये आपकी त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।

आलू और शहद

1 चम्मच आलू और टमाटर के रस को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगायें और 15 मिनट बाद पानी से धो लें। यह चेहरे से ब्लैकहैड्स दूर करता है।

आलू और टमाटर

2 उबले आलू को मैश करके इसमें 1 चम्मच ओट्स मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगायें और 10 मिनट बाद पानी से धो लें। यह स्‍किन से अतिरिक्त तेल हटाने में मदद करता है।

आलू और ओटमील

श्‍वेता

Skin Care

त्वचा के लिए अश्वगंधा के अद्भुत फायदे