सुनैना

Skin Care

आयुर्वेद में बताए गए हैं स्किन केयर के ये 7 तरीके

आयुर्वेद में हर समस्या का प्राकृतिक उपचार है। इसमें स्किन केयर के कुछ टिप्स बताए गए हैं जो कि अलग-अलग स्किन टाइप्स के अनुसार काम कर सकते हैं।

त्वचा की अधिकतर समस्याएं डिहाइड्रेशन के कारण होती हैं।  आयुर्वेद के अनुसार शरीर को पर्याप्त रूप से हाइड्रेटेड रखने के लिए रोज 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए।

आयुर्वेद के अनुसार चीनी और तेज मसालें आपकी त्वचा का कोलेजन कम करके रिंकल्स, ड्राई और डल स्किन का कारण बन सकते हैं, जिससे एक्ने जैसी समस्या खड़ी हो सकती है।

पर्याप्त नींद से आप अच्छा महसूस करते हैं। आयुर्वेद में समय से सोने और सूर्योदय से पहले उठने को बेहतर माना गया है। इससे प्राकृतिक रूप से चेहरे की रंगत सुधारने में मदद मिलती है।

रोज सुबह योगा करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। यह रिंकल्स और फाइन लाइन्स हटाने के साथ आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करेगा।

आयुर्वेद में स्किन केयर के लिए प्राकृतिक चीजों जैसे कि बेसन, मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर के फेसवॉश को चेहरे पर ग्लो के लिए बेहतर माना गया है।

शरीर को डिटॉक्स करना आपको कई स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिला सकता है।आयुर्वेद के अनुसार रोज कपालभाती करना शरीर को डिटॉक्स करता है।

आयुर्वेद के अनुसार रोज सुबह उठ कर अपनी स्किन की देसी घी से मालिश करें। इसके हेल्दी फैट्स स्किन की टोनिंग और बनावट को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

सुनैना

Skin Care : ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये 8 वाटर मेलन फेस पैक