Skin Care

श्‍वेता

अपनी स्किन और बॉडी को कैसे करें डिटॉक्स बिना स्पा सलून जाये

शरीर को डिटॉक्स करना यानी शरीर के अंदर जमे विषैले तत्वों को निकालना। जानें, किस तरह से स्किन और बॉडी को डिटॉक्स किया जा सकता है।

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीयें। इससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए बैलेंस्ड डाइट को अपने रूटीन में शामिल करें। यह शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

सुबह उठकर स्ट्रेचिंग या ब्रीदिंग एक्सरसाइज जरूर करें। यह आपके शरीर के खून को बेहतर ढंग से पंप करके बॉडी डिटॉक्स करता है।

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आपको भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है। यह आपके सेल्स को रिकवर करके डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है।

ज़्यादा चाय-कॉफी का सेवन हानिकारक हो सकता है इसलिए हर्बल टी का सेवन करें। ये शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अच्छी होती है।

शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने और मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने के लिए चीनी के प्रयोग से जितना हो सके, बचें।

स्किन को डिटॉक्स करने के लिए स्टीम देना ना भूलें। इससे स्किन पोर्स को ट्रीट करने में और टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालने में मदद मिलती है।

श्‍वेता

 ग्लास जैसी स्किन के लिए शहतूत फेस पैक

Skin Care