सुनैना
बढ़ते प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोग दाग-धब्बों और मुहांसों जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इससे राहत पाने के लिए आप होममेड टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
होममेड टोनर त्वचा से सभी तरह के निशान मिटाने और त्वचा में निखार लाने में मदद करता है और स्किन के पीएच लेवल को भी बैलेंस में रखता है। आइये जानते हैं इसे बनाने का तरीका-
गुलाब जल टोनर बनाने के लिए इसमें आधा चम्मच ग्लिसरीन और आधा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालें। आप इस टोनर का इस्तेमाल दिन में 2-3 बार कर सकते हैं।
गुलाब जल टोनर
होममेड गुलाब जल टोनर शुद्ध होता है, इसमें किसी तरह का कैमिकल यूज नहीं किया जाता है। इससे मुहांसों के निशान मिटाने में भी मदद मिलती है।
नीम की पत्तियों का टोनर बनाने के लिए इसकी कुछ पत्तियों को पानी में उबाल कर स्प्रे बॉटल में भर लें और आधा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं, फिर इस्तेमाल करें।
नीम की पत्तियों का टोनर
नीम की पत्तियों में एंटी वायरल, एंटी सेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये सभी गुण इन्फेक्शन से बचाने और दाग- धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।
एलोवेरा जेल टोनर बनाने के लिए इसको पानी में डालें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इसमें कुछ बूंद टी ट्री ऑयल मिलाकर स्प्रे बॉटल में डालें और दिन में 2 बार इस्तेमाल करें।
एलोवेरा जेल टोनर
एलोवेरा जेल में बहुत से पोषक तत्व पाये जाते हैं। इसके टोनर का इस्तेमाल करने से मुहांसों, दाग-धब्बों को कम करने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
सुनैना