श्वेता
रसोई की ऐसी कई चीजें हैं जो त्वचा को निखारने में असरदार होती है। इन चीजों के ब्लीचिंग गुण स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। आइये जानते हैं क्या हैं वो चीजें-
1 चम्मच दूध,1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। चेहरे पर सोने सा निखार नजर आने लगता है।
नींबू और शहद
1 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगायें और 15 मिनट बाद धो लें। दही के इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे हल्के होने लगते हैं।
दही
एक आलू को घिसकर उसका रस निकाल लें। इस रस को रूई की मदद से चेहरे पर मलें और 20 मिनट बाद धो लें। इससे चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स हट जाती है।
आलू का रस
3 चम्मच चावल का आटा लें और इसमें जरूरत के अनुसार दूध डालकर पेस्ट बनालें। इसे चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें। इससे त्वचा पर बेदाग निखार दिखता है।
चावल का आटा
2 चम्मच ओट्स के पाउडर में 1 चम्मच दही और कुछ बूंदे ऑलिव ऑयल की मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगायें और 15 मिनट बाद धो लें। इससे चेहरे पर निखार आता है।
ओट्स
श्वेता