श्वेता
2 चम्मच चुकंदर के पेस्ट में 1 चम्मच कच्चा दूध और शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।
चुकंदर और कच्चा दूध
1 चम्मच सेब की प्यूरी में आधा चम्मच शहद और गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
सेब और शहद
1 चम्मच केले की प्यूरी और एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।
केला और एलोवेरा जेल
1 चम्मच टमाटर प्यूरी में 1 चुटकी हल्दी और 1 चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।
टमाटर और हल्दी
1 चम्मच एवोकाडो के गूदे में 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें
एवोकाडो और दही
1 चम्मच संतरे के छिलकों के पाउडर में पपीते की प्यूरी और कुछ बूंदे दूध की मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
संतरा और पपीता
1 चम्मच कस्टर्ड सेब में नींबू का रस और कुछ बूंदे ग्लिसरीन की मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।
कस्टर्ड सेब और नींबू
1 चम्मच तरबूज के गूदे में 1 चम्मच ओट्स के पाउडर को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।
तरबूज और ओट्स
श्वेता