श्वेता
आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बार में बताने जा रहे हैं, जो आपकी त्वचा के लिए नेचुरल सनस्क्रीन की तरह काम करते हैं।
नींबू का रस
नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो त्वचा पर फ्री रेजिकल्स से होने वाले डैमेज से स्किन की सुरक्षा करता है।
लस्सी और छाछ
लस्सी और छाछ पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स को भी रोकने में मदद करते हैं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट टैन को रोकने और सन डैमेज से होने वाले नुकसान को रोकने में भी मदद करती है।
टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो यूवीए और यूवीबी रेडिएशन को अब्जॉर्प्ब करता है और सनबर्न के खतरों को रोकने में मदद करता है।
नारियल पानी
नारियल पानी मॉइस्चराइज़र के रूप में जाना जाता है, जो त्वचा को पोषण देने, उसे नरम और कोमल बनाने में मदद करता है।
नट और बीज
नट और बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो एंटी इंफ्लेमेटरी होते हैं और त्वचा को धूप से बचाने में मदद करते हैं।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और फाइटोन्यूट्रिएंट होता है, जो सूरज की किरणों को ब्लॉक करके नैचुरल सनस्क्रीन की तरह काम करती है।
श्वेता