घर पर आसानी से ऐसे  करें फेशियल

SKIN CARE

अंजली मृणाल

पार्लर में फेशियल करवाना मजेदार हो सकता है, लेकिन ये आपकी जेब भी आसानी से ढीली  कर सकता है।

इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप बिना पैसा खर्च किए अपने घर पर आराम से फेशियल कर सकते हैं।

सबसे पहले अपने बालों को हेयर बैंड या बॉबी पिन की मदद से पीछे कर लें ताकि फेशियल के दौरान परेशानी ना हो।  

इसके बाद जेंटल क्लीन्ज़र से अपने चेहरे को अच्छे से धो लें। फेसवॉश करने के लिए ठंडे की जगह गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। 

इसके बाद स्क्रब की मदद से डेड स्किन सेल्स को रिमूव करें। अगर स्क्रब नहीं है, तो आप खुद घर पर इसे बना सकते हैं। 

एक अच्छी क्रीम से अपने चेहरे की मसाज करें। मसाज चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन और ब्राइटनेस बढ़ाकर त्वचा को हेल्दी रखता है। 

अब गर्म पानी से अपने चेहरे को स्टीम देना ना भूलें। स्टीमिंग आपके पोर्स को खोलकर फेशियल मास्क के लिए तैयार करता है।   

  अपने स्किन टाइप के अनुसार, घर पर एक अच्छा DIY फेस मास्क बनाएं और 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा रहने दें।  

गुनगुने पानी की मदद से मास्क को अच्छे से धोकर चेहरे को पैट ड्राई कर लें। फिर टोनर और मॉइस्चराइज़र लगाएं। 

अंत में सबसे जरूरी स्टेप, सनस्क्रीन को लगाना बिल्कुल भी ना भूलें। फेशियल के तुरंत बाद मेकअप लगाने से बचें। 

Skin Care Tips: 

ब्यूटी रूटीन में समुद्री नमक को इस्तेमाल करने के 8 आसान तरीके

प्रियंका शर्मा