सुनैना

Skin Care

ग्लोइंग स्किन के लिए पपीते के पत्ते के फायदे और उपयोग

पपीते के साथ ही आप उसकी पत्तियों से भी अपनी त्वचा की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैंं। आइये जानते हैं इससे त्वचा पर होने वाले फायदों के बारे में।

पपीते की पत्तियों से आप त्वचा के डेड सेल्स को साफ कर सकते है, जिससे त्वचा में निखार आने लगता है और वह सोफ्ट बनती है।

पपीते के पतों का पेस्ट त्वचा के बंद रोमछिद्रों को खोल सकते है।साथ ही इसके इस्तेमाल से मुंहासों की समस्या कम होने लगती है।

प्रदूषण और धूप की वजह से चेहरे पर आने वाली झाइयों को दूर करने के लिए आप पपीते की पत्तियों का पेस्ट लगा सकते हैं।

पपीते की पत्तियों के पेस्ट में विटामिन सी पाया जाता है, जिसके इस्तेमाल से आप चेहरे की झुर्रियों और फाइन लाइन्स को दूर कर सकते हैं।

पपीते के पत्तों में विटामिन ए पाया जाता है, जो नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है जिससे चेहरे से दाग-धब्बे दूर होते हैं।

पपीते की करीब 20 से 25 पत्तियों को पीस कर पेस्ट बना लें। इसे रात भर चेहरे पर लगायें और सुबह को धो लें। इसे सप्ताह में 2 से 3 बार लगायें।

सुनैना

Skin Care: सोने से पहले स्किन पर बादाम के तेल लगाने के फायदे