Skin Care

श्‍वेता

हल्दी का पानी पीने से मिलेंगे कई ब्यूटी बेनेफिट्स

हल्दी के शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से कई तरह के ब्यूटी बेनेफिट्स मिलते हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

हल्दी त्वचा की रंगत सुधारने और नेचुरल ग्लो देने के लिए जानी जाती है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जलन वाली त्वचा को शांत करने में मदद कर सकते हैं।

हल्दी में एक्टिव कम्पाउंड करक्यूमिन होता है, जो बैक्टीरिया से लड़ने,मुंहासे के इलाज और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।

हल्दी के एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद कर सकते हैं, जिससे महीन रेखाएं और झुर्रियां कम हो सकती हैं।

हल्दी असमान त्वचा की रंगत और हाइपरपिग्मेंटेशन को बैलेंस करने में मदद कर सकती है, जिससे आपकी स्किन ईवन और ग्लोइंग नजर आने लगती है।

हल्दी का पानी पीने या हल्दी बेस्ड क्रीम लगाने से आंखों के नीचे काले घेरे हल्के हो सकते हैं और सूजन कम हो सकती है।

हल्दी के प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण घाव भरने में सहायता कर सकते हैं और निशान को भी समय के साथ कम कर सकते हैं।

हल्दी सीबम उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे यह तैलीया या मुहांसे के त्वचा वाले व्यक्तियों के लिए फायदेमंद हो सकती है।

श्‍वेता

 ग्लास जैसी स्किन के लिए शहतूत फेस पैक

Skin Care