आयुषी जैन
आयरन से भरपूर पालक को खाने से शरीर में लोह तत्व की कमी नहीं होती। वहीं इसका इस्तेमाल चेहरे पर ग्लो लाने के लिए भी किया जाता है।
सामग्री
पालक के पत्ते 1 कप, शहद 1 चम्मच, दही 1 चम्मच और नींबू का रस 1 चम्मच
स्टेप 1
पालक का फेस पैक बनाने के लिए पहले पालक के पत्तों को अच्छी तरह से धो लें और बारीक काट लें।
स्टेप 2
कटे हुए पत्तों को दो-तीन मिनट के लिए उबालें। फिर पानी को छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
स्टेप 3
अब पालक के पत्तों को अच्छी तरह पीसकर पेस्ट बना लें और उसमें शहद, दही और नींबू का रस मिलाएं।
स्टेप 4
फेस पैक बनकर तैयार हो चुका है अब इस पेस्ट की एक परत अपने चेहरे पर लगभग 15-20 मिनट तक लगाएं रखें।
स्टेप 5
इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। यह फेस पैक न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, जो चेहरे को नेचुरल ग्लो प्रदान करता है।
निक्की कुमारी
Health