Skin Care

श्‍वेता

चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए फिटकरी का ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आप चेहरे के अनचाहे बालों से शर्मिंदा हैं, तो हम एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं जिससे आप चेहरे के अनचाहे बालों से  छुटकारा पा सकती हैं।

जी हां, हम बात कर रहे हैं फिटकरी की। आइए जानें किस तरह से फिटकरी का इस्तेमाल चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए किया जा सकता है।

2 चम्मच फिटकरी पाउडर में 4 चम्मच गुलाब जल, आधा चम्मच नींबू का रस और 1 चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करें।

चेहरे को अच्छी तरह से क्लींज़र या फेस वॉश से साफ़ करें। फिर फिटकरी के पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं।

पेस्ट को सूखने दें और जब पेस्ट पूरी तरह से सूखने वाला हो तब सर्कुलेशन मोशन में रगड़कर चेहरे से हटाना शुरू करें।

फिटकरी का यह पैक चेहरे के अनचाहे बालों की जड़ों को कमजोर करता है और बालों को हटाने में मदद करता है।

फिटकरी के इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम दो बार करें। ऐसा करने से चेहरे के अनचाहे बालों के विकास में कमी आती है।

श्‍वेता

 ग्लास जैसी स्किन के लिए शहतूत फेस पैक

Skin Care