सुनैना

Skin Care

यह 8 तरह के टमाटर फेस स्क्रब चेहरे को बना सकते हैं बेदाग और सुंदर

एक पका हुए टमाटर में एक चम्मच शहद, कॉफी पाउडर और दही मिला लें। चेहरे पर लगायें और दस मिनट बाद धो लें।

टमाटर के पेस्ट में ग्रीन टी और ऑलिव ऑयल को मिक्स करें। चेहरे पर दस मिनट के लिए लगाएं और धो लें।

एक कप टमाटर जूस में एक चम्मच ब्राउन शुगर और बादाम का तेल मिला कर पेस्ट बना लें। चेहरे पर लगायें और दस मिनट बाद धो लें।

एक चम्मच टमाटर जूस, नारियल तेल, चीनी और दालचीनी पाउडर आपस में मिला कर पेस्ट बना लें। बीस मिनट चेहरे पर लगायें और धो लें।

एक चम्मच टमाटर जूस में केला मिला कर पेस्ट बना लें। चेहरे पर लगायें और दस मिनट बाद धो लें।

दो चम्मच टमाटर जूस, शिया बटर और नारियल तेल को मिला कर पेस्ट बना लें। दस मिनट चेहरे पर लगायें और फिर धो लें।

दो चम्मच टमाटर जूस में तीन चम्मच एलोवेरा जेल मिला कर पेस्ट बना लें। चेहरे पर लगायें और दस मिनट बाद धो लें।

एक चम्मच टमाटर जूस में नारियल तेल मिला कर पेस्ट बना लें। दस मिनट चेहरे पर लगायें फिर धो लें।

Skin Care: घर पर काले धब्बों का इलाज करने के लिए मुलेठी फेस पैक