श्‍वेता

Silver Coin Upay

धन और समृद्धि के लिए आजमाएं चांदी के सिक्के से जुड़े ये उपाय

चांदी धातु को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। चांदी के सिक्के से जुड़े कुछ उपाय करने से आपको इसका लाभ मिलेगा। आइए जानें उन उपायों के बारे में।

चांदी का सिक्का ला रही हैं उसे सबसे पहले घर के मंदिर में रखें। सिक्के को मंदिर में रखने से लक्ष्मी जी आकर्षित होती हैं और आपको आर्थिक लाभ होता है।

अपने पर्स में चांदी का सिक्का रखें। सिक्का पर्स में रखने से इसके प्रभाव से पर्स खाली नहीं होता है और यह किसी भी बुरी शक्ति को रोकने में मदद करता है।

चांदी के सिक्के को घर की तिजोरी में रखें। इससे कभी भी धन की कमी नहीं होती है और तिजोरी पैसों से भरी रहती है।

अगर आप अपनी जेब में चांदी का सिक्का रखते हैं, तो आपके जीवन की सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और जीवन में सुख समृद्धि आती है।

यदि सोते समय आपको बुरे सपने आते हैं तो अपने तकिये के नीचे चांदी का सिक्का रखें। इससे बुरे सपने नहीं आएंगे और नींद भी अच्छी आएगी।

जिन लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता नहीं मिल रही है, तो उनको अपने कार्य वाली जगह पर चांदी का सिक्का रखना चाहिए। इससे नौकरी में तरक्की मिलती है।

श्‍वेता

Puja Niyam

तुलसी विवाह की पूजन सामग्री और विधि