श्‍वेता

Shardiya Navratri 2024

नवरात्रि के बाद घर में स्थापित कलश से करें ये काम, बनी रहेगी मां की कृपा

नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना से होती है। नवरात्रि में कलश स्थापना और मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है।

कलश स्थापना जितने विधि-विधान से हम करते हैं, वैसे ही कलश हटाते समय हमें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए नहीं तो मां दुर्गा रूठ सकती हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि में पहले दिन जो घटस्थापना होती है या जो कलश रखा जाता है उसका नवरात्रि के बाद क्या होता है।

कलश स्थापना में जिस भी चीज का प्रयोग किया जाता है नवरात्रि के समापन पर उससे कुछ सरल और कल्याणकारी उपाय किये जा सकते हैं। आइये जानते हैं-

कलाश हटाने के बाद उसके जल को घर में सभी जगह और घर के सदस्यों पर भी छिड़कना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि बनी रहती है।

कलश पर रखे नारियल को लाल कपड़े में बांधकर अपने पूजा-घर में रख सकते हैं। ऐसा करने से साल भर माता रानी अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखती हैं।

कलश के नीचे रखे चावल को घर के हर कोने में छिड़कना चाहिए। इससे कभी धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

श्‍वेता

Puja Niyam

ये फूल है राम जी को बेहद पसंद, करें राम की पूजा इस फूल से