प्रतिमा सिंह
15 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं और इन दिनों मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।
नवरात्रि में कलश स्थापना के लिए कुछ खास चीजों को कुछ दिन पहले ही घर लेकर आना होता है।
मां दुर्गा की पूजा में सोलह श्रृंगार के सामान की जरूर पड़ती है, ऐसे में अभी से इसे घर में लाकर रख लें।
श्रृंगार का सामान
नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा के पास दुर्गा बीसा यंत्र रखने से धन वैभव की प्राप्ति होती है। तो इसे अवश्य लेकर आएं।
दुर्गा बीसा यंत्र
घट स्थापना में जौ बोने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती और यह शुभ माना जाता है। तो अभी से जौ लाकर रख लें।
जौ ले आएं
नवरात्रि की पूजा से पहले पीतल या अष्टधातु की देवी मां की मूर्ति घर लेकर आ सकते हैं, जो बहुत उत्तम माना जाता है।
मां की प्रतिमा
माता की आरती और अखंड दीपक में घी और दीपक की आवश्यकता होती है। पूजा के सामान में इसे शामिल कर लें।
अखंड दीपक
शंख, सिंदूर, रोली, मौली, कपूर, धूप, सुपारी, हल्दी, पटरा, आसन, चौकी, पंचमेवा, जायफल आदि लिस्ट में जोड़ें।
अन्य पूजन सामग्री
प्रतिमा सिंह