निक्की कुमारी
Astrology
न्याय के देवता शनिदेव की टेढ़ी नजर जिस पर भी पड़ती है उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शनिदेव 6 लोगों से हमेशा क्रोधित रहते हैं। आइए जानें-
यदि कोई व्यक्ति किसी गरीब को सताता है या फिर जरूरतमंद का अपमान करता है तो उसके ऊपर शनिदेव क्रोधित हो सकते हैं। उसके जीवन में परेशानियां आने लगती हैं।
गरीब को सताने वाले
बहुत से लोग अपने फायदे से लिए दूसरों के साथ धोखा करते हैं। ऐसे लोगों को शनिदेव बिल्कुल पसंद नहीं करते और माना जाता है उनको उनके इस काम की सजा देते हैं।
धोखेबाज लोग
बेजुबान जानवरों खासकर काले कुत्ते को सताने वाले लोगों को शनिदेव बिल्कुल पसंद नहीं करते। इसका सीधा असर आपके जीवन पर होता है और शनिदेव आपके ऊपर नाराज हो सकते हैं।
जानवरों को सताने वाले
शनिदेव उन लोगों से भी नाराज हो सकते हैं जो किसी का धन गलत तरीके से लेने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में भारी धन हानि और पैसों की कमी झेलनी पड़ती है।
धन का गलत इस्तेमाल
जो लोग शनिवार और अमावस्या के दिन मुख्य रूप से मांस मदिरा का सेवन करते हैं उनसे भी शनिदेव नाराज हो जाते हैं। ऐसे में आपको मांस मदिरा के सेवन से बचना चाहिए।
मांस खाने वाले
जिन घरों का मुख्य द्वार हमेशा गंदा दिखाई देता है वहां भी कभी शनिदेव की कृपा नहीं होती है। ऐसे में आपको हमेशा घर को और उसके आसपास सफाई रखनी चाहिए।
गंदगी से नाराज
निक्की कुमारी
अक्टूबर में इन राशियों का बदलेगा भाग्य, बुध होंगे प्रसन्न: October Astrology