मधु गोयल

सावन के मौके पर स्टाइल करें ये हरे कलर की चूड़ियां

Sawan 2024

22 जुलाई सोमवार से सावन शुरू हो रहे हैं। सावन में हरे रंग का खास महत्व होता है। इस दिन महिलाएं हरी साड़ी, चूड़ी और मेहंदी लगाती हैं।

सावन में हाथों में हरी-हरी चूड़ियां खूबसूरत लगती हैं। महिलाएं नई डिजाइन की चूड़ियां खरीदती हैं।चलिए आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाते हैं।

सावन में महिलाओं के हाथों में वेलवेट की बूटी वाली या प्लेन वेलवेट की चूड़ियां बेहद खूबसूरत लगती हैं। इस तरह की चूड़ी आप गोल्डन कड़े के साथ भी पहन सकती हैं।

वेलवेट चूड़ी

पुराने स्टाइल वाली चूड़ियां लोगों को काफी पसंद आती है। इस तरह की चूड़ियां मिरर कड़े के साथ अच्छी लगेंगी।

ओल्ड फैशन

लाइट ग्रीन चूड़ी का ये डिजाइन सावन में आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। ये आपके लुक में चार-चांद लगा देगा। 

लाइट ग्रीन चूड़ी

गोल्डन नग जडी़ चूड़ियां भी हाथों पर बहुत सुंदर लगती हैं। इस तरह की चूड़ियां हैवी कड़े के साथ खूब जचती हैं।

नग वाली चूड़ी

सावन में आप थ्रेड वर्क वाली चूड़ियों को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके की चूड़ियां साड़ी के साथ काफी अच्छी लगती हैं।

थ्रेड वर्क चूड़िया

कुंवारी लड़कियां सावन के खास दिनों में प्लेन चूड़ियां पहन सकती हैं। शादीशुदा महिलायें भी कड़े के साथ ये कैरी कर सकती हैं।

प्लेन चूड़ियां

मधु गोयल

हरियाली तीज पर ट्राई करें हरी चूड़ियों के ये लेटेस्ट डिजाइन

Hariyali Teej