मधु गोयल
Fashion
अक्सर चौड़े कंधों की वजह से महिलाओं पर साड़ी ब्लाउज देखने में अच्छे नहीं लगते। ऐसे में आप कुछ खास ब्लाउज डिजाइन पहनकर अपने चौड़े कंधों को छुपा सकती हैं।
हॉल्टर नेकलाइन देखने में काफी बोल्ड और स्टाइलिश लुक देने में मदद करती है। चौड़े कंधों के लिए इस तरह की नेकलाइन बेस्ट होती है। इसमें आप बहुत ही स्टाइलिश लगेंगी।
हॉल्टर नेक ब्लाउज
चौडे़ कधों पर ऑफ शोल्डर ब्लाउज काफी अच्छे लगते हैं। इसे पहनकर आप बहुत ही कमाल की लगने वाली हैं। आपके ऊपर इस ब्लाउज की सही शेप पूरी तरह खिलकर आएगी।
ऑफ शोल्डर ब्लाउज
आपके कंधे चौड़े हैं, तो आप स्लीवलेस ब्लाउज को भी अपने कलेक्शन का हिस्सा बना सकती हैं। चौड़े कंधों पर स्लीवलेस ब्लाउज काफी एलिगेंट लगते हैं।
स्लीवलेस ब्लाउज
चौड़े कंधों को छुपाने के लिए आप बस्टियर ब्लाउज के इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ये आपके चौड़े कंधों को एक अच्छी शेप देंगे। साथ ही आप सबसे खूबसूरत लगेंगी।
बस्टियर ब्लाउज
चौड़े कंधों के लिए श्रग ब्लाउज भी काफी शानदार होते हैं। इसे आप अपने लहंगा या साड़ी के साथ भी पेयर कर सकती हैं। इससे आपके कंधे की चौड़ाई बिल्कुल भी नजर नहीं आएगी।
श्रग ब्लाउज
टर्टल नेक ब्लाउज काफी कूल लगते हैं, साथ ही ये ट्रेंड में भी हैं। इन्हें पहनकर आप किसी भी फंक्शन में कहर ढा सकती हैं। ये देखने में भी काफी कूल लगते हैं।
टर्टल नेक ब्लाउज
मधु गोयल
हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे अंगूठी के ये लेटेस्ट डिजाइन: Ring Designs