निक्की कुमारी
Lifestyle
सैलिसिलिक एसिड वाले सीरम और फेस वॉश का इस्तेमाल खूब किया जा रहा है। इसे स्किन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। आइए आज जानते हैं सैलिसिलिक एसिड के फायदे...
जिन लोगों की स्किन ऑयली है और उन्हें अक्सर मुंहासे और ओपन स्किन पोर्स की दिक्कत रहती है, उन्हें अपने रूटीन में सैलिसिलिक एसिड को जरूर शामिल करना चाहिए।
किसे लगाना चाहिए?
सेलिसेलिक ऐसिड कोशिकाओं की चिपचिपाहट को कम करने के लिए जाना जाता है। ये सेबेसियस ग्लैंड से निकलने वाले ऑयल को बाहर आने में मदद करता है। इस वजह से ये ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद है।
चिपचिपाहट को करेगा कम
सेलिसिलिक एसिड मुहांसों, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को कम करने में मदद करता हैं। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है और उस पर मुहांसे बने ही रहते हैं, तो आप सैलिसिलिक एसिड क्लींजर या सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एक्ने की होगी छुट्टी
सेलिसिलिक एसिड बेस्ड प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से स्किन पर मौजूद डेड स्किन सेल्स भी हटते हैं। साथ ही ये सीबम के प्रोडक्शन को भी कंट्रोल करता है। ये स्किन को एक्सफोलिएट करने का काम करता है।
डेड स्किन सेल्स को हटाए
ज्यादातर लोग अनइवेन स्किन टोन से परेशान रहते हैं। अगर आपके साथ भी ये समस्या है, तो आप सेलिसिलिक एसिड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे भी कम होंगे।
दाग-धब्बे होंगे कम
इसका इस्तेमाल रात के वक्त करना ज्यादा सही माना जाता है। वहीं, जो लोग रात के वक्त रेटिनॉल का इस्तेमाल करते हैं, तो आप सैलिसिलिक एसिड को सुबह के वक्त भी लगा सकते हैं।
कब करें इस्तेमाल?
निक्की कुमारी
फेस्टिव सीजन में पैरों की शोभा बढ़ा देंगे बिछिया के ये ट्रेंडी डिजाइन: Toe Ring Designs