चावल के आटे से बनाएं यह स्वादिष्ट स्नैक्स 

निक्की मिश्रा

Recipe  

राइस पापड़ी चाट चावल के आटे से आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान सी रेसिपी- 

इसके लिए सबसे पहले 1 पैन में 2 चम्मच तेल, जीरा, नमक, चिली फ्लेक्स डालकर इसे भून लें। 

इसके बाद इसमें 1 कप पानी डालें और फिर इसे अच्छे से उबाल लें। इसके बाद 1 कप चावल का आटा डालें।  

सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे ढककर रखें और कुछ देर के लिए पकने दें।  

अब एक बाउल में इसे निकाल लें और इसका डो तैयार कर लें। डो सूखा न रहे, इसके लिए इसमें चम्मच तेल डाल दें। 

सभी चीजों को अच्छे से गूथने के बाद इसे छोटी-छोटी लोई बनाए और इन्हें हल्के हाथों से बेल लें।  

जब तक आप सारी पापड़ी को बेल रही हैं तब तक गैस पर तेल गर्म करने को रख दें और फिर सभी पापड़ी को तल लें। 

लीजिए स्वादिष्ट पापड़ी तैयार है। इसे आप दही, चाट मसाले और मटर के साथ सर्व करें। आप चाहे इसे ऐसे ही सर्व करें।

बच्चों के लिए बनाएं 8 तरह की स्वादिष्ट खिचड़ी

निक्की मिश्रा

Recipe