मधु गोयल
अक्सर हम पुराने या फटे मोजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन आपको बता दें कि ये मोजे आपके कई काम आ सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे-
घर के फर्नीचर, दीवार आदि की डस्टिंग के लिए आप फटे- पुराने मोजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आसानी से धूल मिट्टी साफ हो जाती है।
आप अगर गाड़ी की सफाई के लिए महंगे डस्टर खरीदते हैं तो बता दें कि आपका फटा या पुराना मोजा बहुत ही आसानी से आपकी गाड़ी की सफाई कर सकता है।
ग्लास विंडो या मिरर को साफ करने से इन पर और भी दाग और निशान पड़ जाते हैं। ऐसे में आप मोजों की मदद से इन्हें बिना दाग लगे चमका सकते हैं।
अगर आपको चोट लगी है और झट से आइसपैक बनाना है तो आप पुराना मोजा लें और इसमें कुछ आइस के टुकड़े डालकर चोट पर सेक लगाएं।
जूतों को खुली जगह पर रखने से उसके ऊपर धूल की परत जम जाती है। ऐसे में आप पुराने मोजे से जूता या सैंडल का कवर भी बना सकती हैं।
तेल के बोतल से तेल रिसना बहुत आम समस्या है, जिससे हाथ के साथ जगह भी गंदी होती है। ऐसे में पुराने या फटे मौजे से बोतल का कवर बना सकते हैं।
अगर आप कुछ क्रिएटिव करने के शौकीन है, तो फटे-पुराने मोजों में कतरन भरकर बच्चों के लिए गुड़िया या और भी खिलौने बना सकते हैं।
मधु गोयल