अंकिता ए
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी केवल क्रिकेट के मैदान में ही नहीं, अपनी शादीशुदा जीवन में भी कूल हसबैंड हैंI साक्षी के साथ उनकी जोड़ी बेहद प्यारी है।
धोनी-साक्षी अपनी प्यारी सी कैमेस्ट्री से सबका दिल जीत लेती हैं और कई कपल्स के लिए प्रेरणा है। आइए जानते हैं कि हर कपल इस जोड़ी से क्या सीख सकते हैं-
धोनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया पर ज्यादा शेयर करना पसंद नहीं करतेI साक्षी भी धोनी की इस प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखने की कोशिश करती हैंI
साक्षी न सिर्फ धोनी के हैपी डेज़ बल्कि उन दिनों में भी स्ट्रेंथ बनकर सामने आईं, जब खेल के कारण उनकी जमकर आलोचना की जाने लगी थीI
धोनी के लाखों फैंस हैं और उनकी महिला फैंस हमेशा उनके लिए कुछ ना कुछ स्पेशल करने की कोशिश करती हैंI साक्षी भी इन फैंस का पूरा ध्यान रखती हैंI
धोनी की हमेशा कोशिश रहती है कि वे अपना समय अपने परिवार के साथ सुकून से बिताएं और इसमें उनकी पत्नी साक्षी भी उनका पूरा साथ देती हैंI
अक्सर धोनी को बेटी जीवा के साथ क्यूट बॉन्डिंग शेयर करते हुए देखा जाता है, जिसमें वे बेटी जीवा को प्यारी-प्यारी बातें सिखाते नज़र आते हैंI