प्रतिमा सिंह
69 साल की अभिनेत्री रेखा की खूबसूरती पहले से भी ज्यादा बढ़ती जा रही है। एक्ट्रेस खुद को यंग और अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए डेली स्ट्रिक्ट ब्यूटी रूटीन को फॉलो करती हैं।
रेखा रोजाना सुबह उठने के बाद सबसे पहले चेहरे को क्लीन, टोन और मॉइश्चराइज जरूर करती हैं और सोने से पहले भी वह मेकअप उतारने के बाद इस रूटीन को फॉलो करना नहीं भूलती हैं।
सीटीएम रूटीन
रेखा दही, शहद और अंडे का प्रयोग करके घर पर ही हेयर मास्क बनाती हैं और इस जादूई मास्क को अपने बालों में लगाती हैं। हेयर स्पा लेती हैं। अरोमा थेरेपी और आयुर्वेदिक मसाज करवाती हैं।
होममेड हेयर मास्क
रेखा बादाम तेल और एलोवेरा का इस्तेमाल करके अपने चेहरे की मसाज करती हैं, जो उनकी त्वचा को पोषण देता है। उनका मानना है कि इस ब्यूटी सीक्रेट से उम्र के बढ़ते प्रभाव को रोक सकते हैं।
बादाम तेल और एलोवेरा
बेसन स्किन से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। एक्ट्रेस अपनी हेल्दी त्वचा के लिए बेसन को बेहतर बताती हैं और वह नहाने के लिए भी कभी-कभी इसका इस्तेमाल करती हैं।
बेसन का करती हैं इस्तेमाल
वह अपने चेहरे को ड्राइनेस, डलनेस और काले धब्बों से छुटकारा दिलाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क बनाकर अप्लाई करती हैं, जिससे त्वचा में कसावट आती है और स्किन जवां दिखती है।
मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क
अभिनेत्री वेजिटेरियन हैं और अपनी डाइट में ऑयली और फैटी चीजों को शामिल नहीं करती हैं। वह इन चीजों से काफी दूर रहती हैं और अपनी हेल्दी डाइट में रोटी, सब्जी, दही और सलाद लेती हैं।
हेल्दी डाइट
प्रतिमा सिंह