श्‍वेता

Recipes

प्रोटीन से भरपूर सोया चंक्स से बनायें ये हेल्दी डिशेज

सोया चंक्स शाकाहारी लोगों के लिए प्लांट बेस्ड प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत है। इसे किसी भी व्यंजन में इस्तेमाल किया जा सकता है। आइये जानते हैं कैसे-

उबले हुए सोया चंक्स को मैरिनेट करें। मैरिनेट करने के बाद चंक्स को ग्रिल करें और फिर गरमागरम अपनी पसंदीदा चटनी और सॉस के साथ सर्व करें।

सोया चंक्स कबाब

उबले हुए सोया चंक्स में बेसन,  चावल का आटा, दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट और सभी मसाले डालकर मिला लें। कढ़ाई में तेल गरम करें और कुरकुरे होने तक तलें।

सोया चंक्स पकोड़े

उबले हुए सोया चंक्स को तोड़कर प्याज, लहसुन, टमाटर, मिर्च, जीरा, सरसों और मसालों के साथ भूनें। स्वादानुसार नमक डालें और गरमागरम परोसें।

सोया चंक्स भुर्जी

पास्ता में सोया चंक्स मिलाने से यह पौष्टिक हो जाता है। इसे बनाने के लिए उबले हुए सोया चंक्स को पास्ता और सब्जियों के साथ अच्छी तरह भून लें।

सोया चंक्स पास्ता

इसे बनाने के लिए सोयाबीन बॉल्स को मसालेदार बैटर में लपेटें और सुनहरा होने तक तलें फिर इसे मसालेदार सॉस में डाल कर अच्छी तरह मिलाएं और सर्व करें।

सोया चंक्स मंचूरियन

उबले हुए सोया चंक्स को आलू और मसालों के साथ मिलाकर टिक्की बना लें। तवे पर सेक कर पुदीने की चटनी के साथ इस मसालेदार शाम के नाश्ते का आनंद लें।

सोया चंक्स टिक्की

सोया चंक्स को सब्जियों और मसालों के साथ अच्छी तरह से भून लें फिर इसमें पके हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिला लें और गरमागरम सर्व करें।

सोया चंक्स फ्राइड राइस

श्‍वेता

खीरे से बने स्वादिष्ट और अनोखे व्यंजन

Cucumber Recipes