सुनैना

Recipe

वजन घटाने के लिए यामी गौतम की क्विनोआ खिचड़ी

यामी गौतम को खाना बनाना बहुत पसंद है और अक्सर सरल और स्वस्थ पहाड़ी व्यंजन शेयर करती हैं। उनकी स्वस्थ क्विनोआ खिचड़ी एक उदाहरण है जो वजन घटाने के लिए एकदम सही है। आइये इसकी रेसिपी जानते हैं।

1कप- मूंग दाल और क्विनोआ,1/2 कप गाजर और शिमला मिर्च कटी,घी,अदरक पेस्ट, प्याज, लहसुन, दालचीनी, तेज पत्ते,स्वादानुसार-नमक,1/2 चम्मच- हल्दी पाउडर,1 चम्मच- धनिया पाउडर,1/4 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर,नींबू का रस, हरी मिर्च और धनिया।

सामग्री

क्विनोआ खिचड़ी को बनाने के लिए दाल और क्विनोआ को 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। अब एक बर्तन में सभी सब्जियों को 10 मिनट के लिए उबाल लें। कुकर में एक चम्मच घी डालें और इसमें दाल और क्विनोआ डालकर 2 से 3 सीटी आने तक पकाए।

बनाने की विधि

एक पेन में घी डालें। घी गर्म होने पर इसमें साबुत मसाले डालें और फिर लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें। इसके बाद इसमें प्याज डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक पकाए। फिर इसमें सभी मसाले मिक्स करें और 4 से 5 मिनट तक पकाएं।

जब मसाले पक जाए तब इसमें सभी उबली हुई सब्जियां डालें और 2 से 3 मिनट तक पकाए। फिर इसमें दाल और क्विनोआ को मिक्स करें और करीब 4 से 5 मिनट तक पकाएं और जब खिचड़ी पक जाये तब इसमें हरा धनिया डालकर गर्मागरम सर्व करें।

Recipe : 10 प्रोटीन से भरपूर स्नैक्स जो 15 मिनट से कम टाइम में हो सकते हैं तैयार